जालंधर (विक्की सूरी): भारतीय जनता पार्टी जालंधर अर्बन की एक विशेष मीटिंग जिला दफ्तर शीतला मंदिर में विधानसभा प्रभारी श्री अमरजीत सिंह अमरी और महामंत्री जालंधर अर्बन अशोक सरीन हिकी की अध्यक्षता में हुई जिसमें आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर विस्तार रूप से चर्चा हुई जिसमें अशोक सरीन जी ने कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा चुनाव के मध्य दिशा निर्देश दिए और अमरजीत सिंह अमरी जी ने एक विशेष मुहिम के तहत कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की योजनाओं को बताने के लिए कहा। जिसमें मंडल 10 के प्रधान मनीष बोल 11 के प्रधान गौरव जोशी और मंडल 12 के प्रधान राकेश भगत राणा ओर महा मंत्री अश्वनी कुमार बबल उपस्थित हुऐ।