मोगा के अजीतवाल में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति ने मंगलवार रात एक 50 वर्षीय महिला के सिर पर वार करके हत्या कर दी। महिला करीब 15 साल से पति से अलग होकर अपने प्रेमी मनी के साथ गांव रोडे में रह रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी गांव बुग्गीपुरा निवासी रेशम सिंह के साथ हुई थी। उनके पास तीन बेटे भी हैं। रेशम शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान उसके मनी के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। वह अपने करीब 15 साल पहले अपने पति को छोड़कर मनी के साथ रहने लग गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात को मनी और महिला के बीच काफी झगड़ा हो रहा था। मनी सुबह घर से फरार हो गया। लोगों को सुबह महिला का शव घर में मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।महिला के बेटे ने बताया कि उनकी मां गांव रोडे के निवासी मनी के साथ अजीतवाल में रह रही थी। उनके पास पुलिस का फोन आया कि उनकी मां का शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। बेटे ने आरोप लगाया कि मनी ने ही उसकी मां की हत्या की है।

    जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मनी और महिला अजीतवाल में एक किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपी मनी घर से फरार है। परिवार के बयान के आधार पर आरोपी मनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।