हमीरपुर जिले धनेटा के गांव सराय के समीप एक टेंपो ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में 22 पर्यटक सवार थे। हादस में एक महिला गंभीर घायल हुई है। घायलों का धनेटा के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पर्यटक बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। सभी ज्वालाजी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद माता श्री नयना देवी मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।
![](https://dyf15lwdr1hh.cdn.shift8web.com/wp-content/plugins/ajax-load-more/build/frontend/img/placeholder.png)