आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के 10 पार्षद आप में शामिल होने जा हरे हैं। यह सुबह चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इन्हें पार्टी में शामिल करवाया। पूर्व मेयर जगदीश राजा भी चंडीगढ़ में ही बताया जा रहे हैं और उनके भी आप पार्टी में शामिल होने की चर्चा है।

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को जालंधर में बड़ा झटका दिया है। करीब 10 निवर्तमान पार्षदों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है।
    जालंधर के कांग्रेस के निर्वतमान पार्षदों को मुख्यमंत्री भगवंत मान सांसद सुशील रिंकू और विधायक रमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। पूर्व मेयर जगदीश राजा भी चंडीगढ़ में ही बताया जा रहे हैं और उनके भी आप पार्टी में शामिल होने की चर्चा है। आप में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे पार्षदों में से जालंधर नॉर्थ और जालंधर सेंटर की गिनती अधिक है।
    इस दिन होंगे नगर निगम चुनाव
    बता दें, पंजाब सरकार ने बड़े नगर निगम जैसे जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, फगवाड़ा व पटियाला में नगर निगम चुनाव कराने के लिए 15 नवंबर का दिन चुना है। इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पांच निगमों के चुनाव की तैयारी का काम भी शुरू हो गया है। स्थानीय निकाय विभाग ने चुनाव कराने को लेकर राज्य चुनाव आयोग को औपचारिक पत्र भेज दिया है।
    नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया
    पंजाब सरकार को ही नगर निगम चुनाव की तारीख को तय करना था। वहीं राज्य की 39 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव और 27 नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव का भी नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया है और यहां भी 15 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे।