फिरोजपुर:- नशेड़ी पति की ओर से उधारी नहीं लौटाने पर दो लोगों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता (30) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पति को नशे की लत है। इस कारण वह घर से कहीं चला गया। उसके पति ने आरोपी बगीचा सिंह व मलकीत सिंह से उधार पैसे लिए होंगे। दोनों आरोपी उसके घर आ गए। वह घर पर अकेली थी। उक्त आरोपी उससे उधारी (धनराशि) मांगने लगे। पीड़िता ने कहा कि उसके पास धनराशि नहीं है। आरोपी उसके साथ गाली-गलौच करने लगे और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब देवर घर पहुंचा तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी बगीचा सिंह व मलकीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।