चंडीगढ़ में आज आम आदमी पार्टी ने प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने जाखड़ के दावों व 26 जनवरी की परेड में पंजाब की झांकियों को शामिल न करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। आप ने जाखड़ के कल किए गए दावों को सिरे से खारिज किया है। जाखड़ ने झांकी बारे झूठ बोला है। उन्होंने पंजाब के लोगों को गुमराह किया है। कंग ने कहा कि झांकियों में कहीं भी मुख्यमंत्री मान व दिल्ली आप सुप्रीमो अरविंद केजीवाल की तस्वीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर जाखड़ साहब झूठ बोल रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब के साथ धोखा किया है। पंजाब की झांकियों से केंद्र ने भेदभाव किया है। केंद्र ने 26 जनवरी की परेड में पंजाब की झांकियों को जगह नहीं दी है। भाजपा शासित सभी राज्यों को 26 जनवरी की परेड में शामिल किया गया है। कंग ने उदाहरण देते हुए कहा कि 26 जनवरी की परेड में यू.पी., उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा सारी स्टेटों को 26 जनवरी की परेड में जगह दी है फिर पंजाब से भेदभाव क्यों किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर उक्त स्टेटों के कल्चर व शहीदों को परेड में स्वीकार किया जा सकता है तो पंजाब के शहीदों से क्यों नफरत की जा रही है।

    केंद्र की वेबसाइट पर पंजाब की झांकियों के सभी डिजाइन उपलब्ध हैं। झांकियों में पंजाब का अमीर बिरसा, भंगड़ा, गिद्धा, फुलकारी निकालती मुटियारें, माई भागो की तस्वीर, शहीद भगत सिंह, लाला लाजतपरताय, करतार सिंह सराभा, ऊधम सिंह के कॉन्सेप्ट पंजाब सरकार ने भेजे थे लेकिन केंद्र ने उसे रिजेक्ट कर किया है। भाजपा शहीद भगत सिंह को शहीद नहीं मानती हैं। बाबा साहेब अंबेडकर व शिवाजी महाराज का कॉन्सेप्ट भेजा लेकिन पंजाब भाजपा की आईकॉन माफी वीर हो तो वह असल शहीदों का साथ कैसे दे सकते हैं। इससे भाजपा की पंजाब के प्रति नफरत जाहिर होती है। भाजपा माफी वीरों को मानती है, अंग्रेजों का साथ देती रही है।

    कंग ने कहा कि पंजाब के शहीदों ने असली लड़ाई लड़ी हैं फिर भी केंद्र इनसे नफरत करती है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि जाखड़ साहब पंजाब के पुत होने के दावा करते हैं लेकिन उन पर भाजपा का रंग चढ़ा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि माई भागो महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा उदाहरण है। केंद्र को पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। कंग ने जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा, ‘कुछ तो मजबूरिया होंगी यूं कोई बेवफा नहीं होता।’

    आप प्रवक्ता कंग ने कहा कि पंजाब भाजपा को पी.एम. मोदी के घर के आगे धरना देना चाहिए। केंद्र ने पहले पानी पर ड्रामेबाजी की अब झांकियों पर। शूरवीरों को बाहर निकालना बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है।