अमृतसर: जंडियाला गुरु में ए.एस.आई. सरूप सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। ड्यूटी पर जाते समय बेखौफ हमलावरों की ओर से वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि सिर में गोली मारी गई है। सुबह गांव खानकोट नजदीक सरूप सिंह का शव बरामद हुआ है।

    जानकारी के अनुसार ए.एस.आई . सरूप सिंह अमृतसर देहताी के नवां गांव चौकी पर तैनात था। रात से ए.एस.आई. सरूप सिंह का फोन बंद आ रहा था। ए.एस.आई. 2-3 से छुट्टी पर था। छुट्टी काटने के बाद ही वह ड्यूटी पर जा रहा था। यह उक्त घटना रंजिश के चलती की गई है या कोई और वजह है इसे लेकर अभी तक साफ नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं बता दें कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।