जालंधर (विक्की सूरी ):- जालंधर में डेढ़ मरला जमीन के विवाद में रविवार देर शाम दो लोगों की हत्या कर दी गई। थाना करतारपुर पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को कुछ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है।एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह सिंह खख ने बताया कि काला बहिया निवासी बरजिंदर सिंह ने करीब 10-15 वर्ष पहले गांव में पांच मरले का प्लाॅट खरीदा था। उसका मालिकाना हक काला बहिया निवासी जोगिंदर के पास था। बरजिंदर रविवार को मजदूरों से अपने प्लाॅट पर दीवार बनवा रहा था। इस दौरान जोगिंदर सिंह प्लॉट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग करने लगा, जो डेढ़ मरला थी।

[ajax_load_more id="2949366941" container_type="ul" post_type="post" pause="true" images_loaded="true" placeholder="true" button_label="View More News" button_loading_label="Loading Latest News" max_pages="20]

इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया व बरजिंदर सिंह ने एक मरला छोड़ दिया। देर शाम मजदूर अपना काम पूरा कर निकल ही रहे थे कि अचानक जोगिंदर सिंह ने अपने बेटों हरप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह के साथ अन्य साथियों सहित मजदूरों पर हमला कर दिया। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। थाना करतारपुर पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी काला बहिया निवासी हरप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह और जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।