जालंधर बीते दिन ( विक्की सूरी ) : आज जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री खेल, युवा, व सूचना एवं प्रसारण ,मंत्रालय अनुराग ठाकुर का जालंधर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ,भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष ,सन्नी शर्मा, जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी, उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो आज पूरे देश में 1 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है उसके उपलक्ष में जालंधर में आयोजित कार्यक्रम जो की बी.एस.एफ के जालंधर स्थित मुख्यालय में आयोजित था उसमें भाग लेने आए थे भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें प्रदेश भाजपा द्वारा किए जा रहे पार्टी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया और आने वाले दिनों में जो पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में उनके साथ विस्तार से चर्चा की गई राकेश राठौर ने अनुराग ठाकुर को बताया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा भारी बढ़त के साथ पूरे पंजाब प्रदेश में जीत की और अग्रसर होगी

    कैप्शन

    केंद्रीय कैबिनेट मंत्री खेल,युवा,सूचना, एवं प्रसारण मंत्रालय अनुराग ठाकुर को पुष्पित अभिनंदन करते हुए राकेश राठौर,मनोरंजन कालिया, रमन पब्बी, सनी शर्मा,मनीष विज,अमित भाटिया,