जालंधर: (विक्की सूरी) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर दौरे पर हैं। मिली खबर के अनुसार सी.एम. मान पीएपी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में करीब 14 हजार के करीब वीवीआईपी, वीआईपी और अन्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम आज शाम को पुलिस विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि इस पूरे कार्यक्रम में 14 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है जिनमें 200 वीआईपी भी पहुंच रहे हैं। इनके खाने-पीने की कीमत 26 लाख रुपए आंकी गई है। इतना ही नहीं, म्यूजिक, डेकोरेशन और अन्य जरूरी सामान पर 14.65 लाख का खर्च आंका जा रहा है। टेंटिंग और अन्य जरूरी काम के लिए 25 लाख रुपए का बजट रखा गया है।