गणेश उत्सव की कोई भी बात बिना मुंबई के गणपति उत्सव की चर्चा के पूरी नहीं होती है। हर साल हजारों-लाखों लोग अपने घर में गणपति बप्पा को लाते हैं। हालांकि, इस खुशी के मौके पर मुंबई से बुरी खबर सामने आ रही है। मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के दो मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।मुंबई पुलिस ने बताया कि घटना सुबह चार बजे की है। मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।