हरिद्वार से जम्मू के लिए जा रही एक बस को लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास ट्राले ने टक्कर मार दी। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे बस जालंधर बाईपास के पास पंचर हो गई। ड्राइवर बस का टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्राले ने सीधे बस को टक्कर मार दी।हादसे से बस में सवार 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से 10 लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है और पांच घायलों को निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी सवारियों को दूसरी बस में जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार जम्मू की एक बस हरिद्वार से सवारियों को स्नान करवाने के बाद वापस जम्मू जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे बस जालंधर बाईपास के पास पहुंची तो टायर पंचर हो गया। बस चालक ने बस साइड पर लगाई और टायर बदलने लगा। बस में करीब 43 सवारियां सवार थीं। इसी दौरान दोराहा की तरफ से आने वाले तेज रफ्तार ट्राले ने बस को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुन लोग इकट्ठ हुए उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस को बुला लिया गया। ट्राला चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।