सलमान खान बॉलीवुड फिल्मों के बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी एक झलक ही किसी गाने या फिल्म के लिए फैंस के मन में जबर्दस्त उत्सुकता पैदा कर देती है। हाल में ही उनके भांजे अयान अग्निहोत्री ने एक म्यूजिक वीडियो ‘पार्टी फीवर’ से डेब्यू किया है। सलमान ने भी इस वीडियो में नजर आए हैं। गाना दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। इसके रिलीज होते ही कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है। अब इस कड़ी में कैटरीना कैफ का नाम भी जुड़ गया है।पर्दे पर कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है।

    https://x.com/welcomepunjab/status/1819249032381755892

    दोनों कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए हैं। पिछले साल रिलीज हुई टाइगर 3 में भी दोनों साथ नजर आए थे। ऐसे में अब अयान के इस म्यूजिक वीडियो पर कैटरीना ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अयान और टीम को इस गाने के लिए बधाई दी है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा,”बधाई को अयान। यह शानदार है।”सलमान अक्सर परिवार के सदस्यों के कामों को समर्थन देते और प्रमोट करते नजर आते हैं। उन्होंने इससे पहले अपनी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री को प्रमोट किया थ, जब उन्होंने ‘फर्रे’ से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अयान के इस गाने को प्रमोट करते हुए म्यूजिक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “पार्टी फीवर आउट नाउ! एवरीवेयर, म्यूजिक वीडियो देखना मत भूलना।”