जालंधर (विक्की सूरी):-  जालंधर के बस्ती शेख के वेलकम ग्रुप में परिवार प्रबोधन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम समाज में एकता, संयुक्त परिवार की महत्ता, आपसी भाईचारे का प्रगटावा करने के लिए पंजाब को एक रंगला पंजाब बनाने के लिए आयोजित किया गया। चीफ़ एडिटर अमरप्रीत सिंह ने आए हुए मेहमानों का हृदय की गहराइयों से स्वागत किया।इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए परिवार प्रबोधन , विजय नारंग (अमृस्तर) विक्रांत जोशी (जालंधर) सुनील मोहन शर्मा(एडवोकेट) भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण से प्रारंभ हुआ। परिषद ही एक ऐसी संस्था है, जिसमें एक सदस्य के सदस्य बन जाने पर दोनों परिवार मजबूत होगा हम सुखी रहेंगे हम संस्कारित रहेंगे। सामाजिक बुराइयां हमारे अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगी।