जालंधर (विक्की सूरी):- आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत आज श्री राम नवमी के उपलक्ष पर सिद्ध शक्ति पीठ श्रीदेवी तालाब मंदिर में नत्तमस्त्क हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया ।उन्होंने मुख्य तौर पर यात्रा मे भाग लेने पहुंची मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के माता जी हरपाल कौर का आशीर्वाद लिया | मोहिंदर भगत ने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा से परिपूर्ण जीवन है | भगवान राम का जीवन हमे अच्छे आचरण के लिए प्रेरित कर्ता है | अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करना और भाई बहनों से स्नेह करना सिखाता है | भगत ने कहा कि राम बिन जीवन का सार अधूरा है| राम नाम से हृदय मे स्नेह आत्मा को शान्ति और वाणी मे मधुरता का संचार होता है | इस अवसर पर निकाय मंत्री बलकार सिंह, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, मा इंद्रजीत कोर मान, रमन अरोड़ा, राजविंदर कौर उपस्थित थी।