जालंधर (विक्की सूरी): रागिनी मंगलवार सुबह 9 बजे स्कूल गई थी। उसके साथ उसकी सहेलियां भी थी। दोपहर में जब उसकी मां घर आई तो वह घर पर नहीं थी। परिवार ने रागिनी की सहेलियों से उसके बारे में पूछा तो पता चला कि स्कूल से वह उनके साथ आई ही नहीं थी।

    जालंधर के अर्जुन नगर के पास एक 18 वर्षीय छात्रा का जला शव खाली प्लाट से बरामद हुआ है। छात्रा पिछले 20 घंटे से लापता थी। मृतका की पहचान रागिनी पुत्री किशोरी लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    जानकारी के मुताबिक रागिनी मंगलवार सुबह स्कूल गई थी। परिजन काम पर गए हुए थे। दोपहर 3:30 बजे रागिनी की मां घर पहुंची तो वह घर पर नहीं थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे रिश्तेदारों को उसके घर के पास वाले प्लाट में युवती का अधजला हुआ शव मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई है।