फिरोजपुर ( जतिन्द्र पिंकल ) श्रद्धालुओं को धार्मिक तीर्थ यात्रा करवाने की उद्देश्य से फिरोजपुर छावनी से राजस्थान नाकोड़ा धाम हेतु एक बस रवाना की गई है। : स्व.विनोद कुमार जैन की पुण्य स्मृति में दूसरी निशुल्क श्री नाकोड़ा पाश्र्वनाथ यात्र का आयोजन 21 से 24 नवंबर की गई। जानकारी देते हुए आयोजकों तरूण जोशी, गौरव जैन रूप प्रिंटर्स, गौरव जैन, नितिन जैन, राजीव जैन व सुमित जैन ने बताया कि यात्र 21 नवंबर शाम 7 बजे चलकर तीर्थ स्थलों के दर्शन वंदन के पश्चात 24 नवंबर सुबह 10 बजे वापिस पहुंचेगी। छावनी के जैन भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस दौरान नाकोड़ा धाम की महत्ता के बारे में सभी श्रद्धालुओं को बताया गया। बस करवाना करने की रसम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व एडवोकेट हरिंदर सिंह खोसा ने अदा की जबकि उनके साथ कांग्रेस के जिला सीनियर उपाध्यक्ष अजय जोशी, विजय जोशी, कुलदीप जोशी, डॉ उमेश शर्मा, संजय गुप्ता, गप्पू सोई के अलावा जैन समाज के प्रधान अनिल जैन और मैनेजर मोहन जैन सहित अन्य उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को श्री नाकोड़ा जी तीर्थ के साथ यात्र दौरान फालना जी तीर्थ के दर्शन भी करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्र का लाभ स्व. विनोद कुमार जैन की पुण्यस्मृति में श्रीमति नीलम जैन (धर्मप}ी स्व. विनोद कुमार जैन), राजीव जैन, मिलि जैन, गौरव जैन, श्वेता जैन, रेखा जैन, अनंत जैन कसूर परिवार फिरोजपुर वाले हॉल कैनेडा (नाकोड़ा पाश्र्वनाथ आईएनसी) परिवार ने प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्र की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्र को लेकर सभी तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह का माहौल है।