फिल्म में दिखेगी रेजांग ला की लड़ाई
फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली ‘120 बहादुर’ रेजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है और यह 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फरहान अख्तर के प्रशंसक उन्हें सैनिक की भूमिका में दुश्मनों से लोहा लेते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। फिल्म में भारतीय सैनिकों के बलिदान और साहस की कहानी दर्शकों को प्रेरित भी करेगी। बता दें कि फरदान अख्तर इससे पहले भी बड़े परदे पर एक और मशहूर शख्सियत मिल्खा सिंह का रोल कर चुके हैं। ‘120 बहादुर’ का निर्देशन रजनीश घई करेंगे। फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ सैनिकों की वीरता का भी सम्मान करेगी।