लुधियाना में हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने दबिश दी। मामला, खालिस्तान मूवमेंट से जुड़ा हुआ बताया गया। 3 युवकों को घर से उठा लिया गया। पुलिस इन्हें खालिस्तान समर्थक बता रही है। आरोप है कि इन्होंने श्री माता चिंतपूर्णी में खालिस्तानी नारे लिखे थे। हिमाचल पुलिस पूछताछ करने के उद्देश्य से तीनों को अपने साथ ले गई है। हिमाचल पुलिस को जांच में पता चला था कि चिंतपूर्णी में खालिस्तानी नारे लिखने वाले युवक जालंधर के हैं। इसके बाद रविवार को हिमाचल पुलिस ने जालंधर में छापेमारी कर 3 युवकों को काबू किया। आरोपियों की पहचान फूल चंद (26), अरविंदर सिंह (28) निवासी ढेसिया और हैरी (21) निवासी सुरजा के रूप में हुई है।

    ऐसे दिया वारदात को अंजाम

    खालिस्तानी नारे लिखने के उपरांत 3 युवक एक होटल में रात को कमरा लेकर ठहरे थे। बता दें कि इन तीनों आरोपियों ने कुछ दुकानों के शटर और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और हिमाचल बनेगा खालिस्तान जैसे नारे लिखे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश की पुलिस जांच में जुटी थी।