इस कक्षा की छात्रा है प्रेस्ली शेकिनाह चेन्नई के कोलपक्कम इलाके में रहने वाले प्रताप सेल्वम और संकीरानी (मां) की बेटी है। प्रेस्ली चेन्नई के एक निजी स्कूल वेल्लम्मल स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ रही हैं। 600 वर्ग फीट की तस्वीर बनाई शेखिना ने 800 किलो बाजरे का इस्तेमाल करके 600 वर्ग फीट में पीएम मोदी की एक बड़ी तस्वीर बनाई। उसने सुबह साढ़े आठ बजे काम शुरू किया और रात साढ़े आठ बजे इसे पूरा किया। यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड ने प्रेस्ली की इस कृति को अपने रिकॉर्ड में दर्ज किया है। इसे छात्र उपलब्धि श्रेणी के तहत रजिस्टर्ड किया गया है। यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निदेशक आर शिवरामन ने प्रेस्ली शेकिना को विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र और पदक से सम्मानित किया।स्कूल प्रशासक, प्रिंसिपल, माता-पिता और रिश्तेदारों ने भी बच्ची की उपलब्धि की सराहना की।#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | A 13-years-old school student, Presley Shekinah creates a portrait of PM Narendra Modi using grains and lentils in a 12-hour-long effort, ahead of the PM's 74th birthday on September 17. (15/09) pic.twitter.com/ubQE4hxq5D
— ANI (@ANI) September 16, 2024
