गढ़ी ने कहा- मायावती से शिकायत के लिए मांगा था समय
जसवीर सिंह गढ़ी ने लिखा- “तेरा भाणा मीठा लागे”, ये बात तब कही गई, जब मुगल शासक जहांगीर ने लाहौर में शहीद करने से पहले सिख धर्म के पांचवें गुरु सतगुरु अर्जुन देव जी को गर्म लाल तवे पर बैठाया गया। तब यह बात उन्होंने कुदरत को याद करते हुए कही थी। आज मैं भी उसी पल में हूं। रत्ती भर भी मलाल नहीं, रत्ती भर भी कोई शक नहीं। पार्टी के फैसले स्वागत करता हूं।पार्टी हाईकमान बहन कुमारी मायावती से 5 नवंबर को मुलाकात का समय लेने के लिए मेवा लाल को दोपहर 3 बजे फोन किया था। जिसमें बहन मायावती का समय चाहिए था, क्योंकि प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल के खिलाफ शिकायत देनी थी। ढ़ाई घंटे के बाद शाम 5.30 फिर मेवा लाल को फोन किया कि क्या निर्देश है। तो उत्तर मिला कि 23 नवंबर तक बहन मायावती व्यस्त है। उसके बाद समय देंगे।

