दरअसल Google फोन चोरी को लेकर तीन प्रमुख फीचर्स को रोल आउट कर रहा है जिनमें थेफ्ट डिटेक्शन लॉक, ऑफलाइन डिवाइस लॉक और रिमोट लॉक शामिल हैं। नया थेफ्ट डिटेक्शन लॉक फीचर एक मशीन लर्निंग मॉडल का इस्तेमाल करता है जो यह पहचान सकता है कि कब किसी यूजर्स के हाथ से फोन छीना गया और चोर किस तरीके यानी पैदल या गाड़ी में भागने की कोशिश कर रहा है।
जैसे ही इसका पता चलता है, तो Android स्मार्टफोन ऑटोमैटिक थेफ्ट डिटेक्शन लॉक मोड में चला जाता है और फोन तुरंत लॉक हो जाता है और चोर को फोन में मौजूद डाटा तक पहुंचने से रोकता है। इसी तरह, एक और फीचर जिसे ऑफलाइन डिवाइस लॉक कहा जाता है, तब ट्रिगर होता है जब चोर फोन को लंबे समय तक इंटरनेट से डिस्कनेक्ट करने की कोशिश करता है। रिमोट लॉक फीचर स्मार्टफोन यूजर्स को Find My Device मैनेजर एप या वेब के जरिए अपने चोरी हुए डिवाइस को दूर से लॉक करने की सुविधा देता है।