दिल्ली के लोगों के लिए फैसला लिया- गोपाल राय दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने प्रेस वार्ता की और उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगी है। राय ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफे का फैसला लिया। भाजपा की सभी साजिशों को हमने नाकाम किया। अगले चुनाव तक आतिशी को जिम्मेदारी दी गई है। नई सरकार और जनता के फैसले के बाद ही केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि शाम 4.30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा देंगे। इसके बाद आज ही सरकार गठन की तैयारी शुरू हो जाएगी। आज ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री एलजी को इस्तीफा सौंपने जायेंगे।#WATCH | Delhi: BJP national spokesperson Pradeep Bhandari says, "Arvind Kejriwal wants to make a puppet/temporary person the chief minister of Delhi. He has no confidence in his party that's why he wants to make someone the CM who is weaker than him in the party. There is an… pic.twitter.com/CFLCTtpykE
— ANI (@ANI) September 17, 2024
थोड़ी देर में शुरू होगी विधायक दल की बैठक दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सीएम केजरीवाल मंगलवार शाम 4:30 बजे उपराज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे। वहीं, मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे आप के विधायक दल की बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री केजरीवाल विधायकों से चर्चा करेंगे और दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।#WATCH दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया, "आज दिल्ली की AAP के विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी जिसमें दिल्ली के अगले चुनाव तक मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी सर्वसम्मति से आतिशी को दी गई है।" pic.twitter.com/S4pR7dQxMm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2024
