जालंधर,(विक्की सूरी)- भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट उत्सव के संबन्ध में पंजाब व भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की और से भव्य एव विशाल शोभा यात्रा तिथि 19-10-2021 दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजे जालंधर शहर में बड़ी धूम-धाम से निकाली जाएगी। इस दौरान भव्य स्टेज नीला महल की और से पटेल चौक में लगाई जा रही है।

    यह शोभा यात्रा वाल्मीकि चौक से आरम्भ होकर लव कुश चौक, शहीदे आजम भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर चौक , पटेल चौक, अड्डा बस्ती से होते हुए भगवान वाल्मीकि चौक में सम्पन होगी ।                                               

    पूर्व पार्षद स. मनजीत सिंह टीटू जी को किया आमन्त्रित

    पंजाब व भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के सदस्यों ने पूर्व पार्षद स. मनजीत सिंह टीटू जी को इस शोभा यात्रा में मुख अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमन्त्रित किया। इस दौरान पंजाब व भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के सदस्य राजीव लूथर, रोशी लूथर, रिकी लुथर , रघु थापर , दीपू मट्टू, ननु लूथर, राहुल भुट्टा, काली थापर , मनु लाडी, आकाश थापर, दीपक खोसला, रिंकू सहोता शामिल थे। जिन्होंने सभी धार्मिक व समाजिक संस्थायों से बिनम्र निवेदन किया है की वह इस महान शोभा यात्रा में बढ़-चढ़ कर पहुँचने की कृपालता करे और शोभा यात्रा में शामिल होकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करे।