भिवानी- हरियाणा के भिवानी से नए साल के पहले दिन बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां खनन के दौरान पहाड़ दरकने से 20 से 25 लोग दब गए। वहीं पहाड़ के वजनी पत्थरों के नीचे कई पोकलेन मशीनें, ट्रक और अन्य वाहन भी दब गए हैं। अब तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

    हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।