फरीदकोट (विपन मित्तल) :- भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी सफलता मिली जब गुरु अर्जन देव नगर के गाँव मनी सिंह वाला के वर्तमान पंचायत सदस्य श्री जीत सिंह जी और पूर्व सदस्य श्री सरवन सिंह जी और श्री उत्तम सिंह जी के साथ श्री लाल सिंह जी, चंद सिंह जी, मेजर सिंह सिंह जी, जागर सिंह जी, गुरबचन सिंह जी और कुछ अन्य साथी भाजपा में शामिल हो गए। इन साथियों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को देखते हुए पारंपरिक पार्टियों को अलविदा कह दिया। भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष श्री गौरव कक्कड़ के नेतृत्व में उन्होंने कमल का फूल थामा। उन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात काम करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सादिक अध्यक्ष श्री नसीब सेठी जी, ज़िला उपाध्यक्ष श्री काला बजाज जी, ज़िला सचिव श्री कुलदीप सिंह मरार जी और अन्य साथी उपस्थित थे।