फिरोजपुर ( जतिन्द्र पिंकल )भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिषेक धवन द्वारा भारत मिलाप की यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्री सनातन धर्म सभा द्वारा निकाली गई भारत मिलाप की यात्रा विभिन्न बाजारों से होते हुए प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर रामबाग रोड छावनी में पहुंची, जहां अभिषेक धवन सहित उनके मित्रों द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर उन्हें मंदिर प्रांगण में ले जाया गया, जिधर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी और वशिष्ठ जी सहित अन्य देवी देवताओं के स्वरूप को का तिलक कर उन्हें शगुन प्रदान कर सामूहिक भोजन करवाया गया।मंदिर कमेटी द्वारा पुष्प वर्षा के साथ भारत मिलाप की यात्रा का स्वागत किया। अभिषेक धवन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सनातन धर्म सभा द्वारा वर्षों पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए अभी भी कलाकारों के माध्यम से रामलीला और यात्रा निकाली जाती है, जिसके लिए प्रधान बालकृष्ण मित्तल व उनकी टीम बधाई की पात्र है।अभिषेक ने कहा कि भगवान राम और भरत का मिलन भाई भाई के प्यार को दर्शाता है कि राम के वियोग में भरत ने राज सुख भोगने की बजाय वन में रहकर भाई की प्रतिक्षा की।मंदिर कमेटी ओर अभिषेक धवन द्वारा सभी स्वरूपों को फूलों के हार भी पहनाए गए और अंत में आरती और भोग के दौरान भोजन किया गया। इस अवसर पर आमना गुप्ता, सुशील गुप्ता, सुनील जैन, निपुण बांसल,विशाल गुप्ता, रजनीश, राजिंदर गोठवाल, मोहन जैन, विकास गोयल, अशोक पूरी, धरमू पंडित, रमेश गर्ग, कमल कोछड़, राजेश आनंद, मुकेश जयसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।