नई दिल्ली- बिग बॉस 14 में इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट निशांत सिंह मल्कानी, रुबीना दिलैक, कविता कौशिक और जैस्मिन भसीन नॉमिनेटेड थे। इस बार बिग बॉस में वीकेंड का वार में नहीं बल्कि सोमवार को सीन पलट गया।
![निशांत सिंह मलकानी](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2020/10/03/750x506/nishant-singh-malkani_1601716313.jpeg)
एक साथ घर के दो सदस्य बेघर हो गए। बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि इस बार रेड जोन में मौजूद सदस्यों की किस्मत का फैसला ग्रीन जोन के सदस्य करेंगे।
![बिग बॉस 14](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2020/11/01/750x506/b-b-14_1604229812.png)
![](https://welcomenews24.com/wp-content/uploads/2020/10/sachdeva-marriage-300x90.jpg)
साथ ही ग्रीन जोन के सदस्यों से यह बताने के लिए कहा गया कि रेड जोन के कौन से सदस्य कम दिलचस्प लगते हैं। जिस कंटेस्टेंट का नाम सबसे ज्यादा बार लिया जाएगा वो बाहर हो जाएगा। अगर दर्शकों का फैसला और ग्रीन जोन के सदस्यों का फैसला एक हुआ तो शो से एक कंटेस्टेंट बाहर जाएगा। अगर दर्शकों और घर के सदस्यों की राय मेल नहीं खाती है तो दो सदस्य बेघर होंगे।
![](https://welcomenews24.com/wp-content/uploads/2020/11/06-300x167.jpg)
बिग बॉस के घर के एलान के बाद पवित्र पुनिया, राहुल वैद्य, जान कुमार सानू, अभिनव शुक्ला, शार्दुल पंडित और एजाज खान ने निशांत सिंह मल्कानी का नाम लिया। जबकि नैना सिंह ने कविता कौशिक का नाम लिया। इस तरह ग्रीन जोन के सात सदस्यों के निशांत का नाम लेने की वजह से उन्हें बेघर होना पड़ा।
![](https://welcomenews24.com/wp-content/uploads/2020/10/narayan-dass-bare-wale-2-300x90.jpg)
कुछ समय बाद ही दर्शकों का फैसला भी आ गया। बिग बॉस ने एजाज खान से सूटकेस खोलने के लिए कहा, जिसमें दर्शकों का फैसला लिखा था। दर्शकों ने सबसे कम वोट कविता कौशिक को दिया ।इस तरह कविता घर से बाहर हो गईं। बता दें कि वह वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में आई थीं।
![](https://welcomenews24.com/wp-content/uploads/2020/10/102-22-300x186.jpg)
कविता जब शो में आई थीं तब उन्होंने कहा था कि एजाज उनके अच्छे दोस्त हैं लेकिन घर से निकलते वक्त वो एजाज से मिली तक नहीं। बाद में एजाज ने पवित्र से कहा कि उन्हें बुरा लग रहा है कि कविता उनसे मिले बगैर चली गईं। दूसरी ओर नॉमिनेशन से रुबीना और जैस्मिन बच गईं।
![](https://welcomenews24.com/wp-content/uploads/2020/10/landon-fasion-2-300x90.jpeg)
![](https://welcomenews24.com/wp-content/uploads/2020/10/ANEJA-MERRIAGE-BEURO-FLAT-AD-for-portal-1-300x90.jpg)
![](https://welcomenews24.com/wp-content/uploads/2020/10/joshi2-3-300x97.jpeg)