हिमाचल प्रदेश-(गौरव मढ़िया )- 10 महाविद्यायो में से 8 में स्थान पर पर माँ बगलामुखी जी को माना जाता है जिसका एक श्री सिद्ध शक्ति पीठ मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा रोड़ पर वनखंडी में स्थित है, जहाँ नत्मस्तक होने से मनुष्य की हर मनोकामना पूर्ण होती है और किसी भी  प्रकार की दुष्ट समस्याओं का जल्द नाश होता है। जहाँ मंत्रिमंडल तक हर प्रकार के राजनीतिक पार्टियों के लोग विजयी प्राप्ति के लिए माँ बगलामुखी जी दरबार जा कर नत्मस्तक होते हैं और माता रानी का हवन यज्ञ करवाते हैं। ऐसे ही पंजाब के सी. एम. चरनजीत सिंह चन्नी भी माता बगलामुखी जी दरबार में अपनी मनोकामना को लेकर नत्मस्तक होते है।

    माता बगलामुखी जी दरबार के एक पुजारी ने बताया कि पंजाब के सी. एम. चरनजीत सिंह चन्नी माता बगलामुखी जी दरबार में पिछले 20 सालों से आते हैं और चन्नी माता बगलामुखी जी के अटूट भगत है, लेकिन जब से चन्नी पंजाब के सी. एम. बने हैं. तब से चरनजीत सिंह चन्नी माता बगलामुखी जी दरबार हिमाचल प्रदेश में तीसरी बार लगातार आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस बार चन्नी ने किसी से कोई बातचीत नही की और अपने पंजाब वासियो की ख़ुशहाली के  लिए पंजाब के सी.एम. ने माता बगलामुखी जी दरबार पहुच कर रात 12 से रात 1 बज के 30 मिनट तक हवन यज्ञ करवा माता बगलामुखी जी के आगे नत्मस्तक हो कर बापिस चले गए। वही सूत्रों की माने तो 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में विजयी प्राप्ति के लिए पंजाब के सी. एम. चन्नी माता बगलामुखी जी दरबार में पहुच रहे हैं। ताकि वह फिर से दुबारा पंजाब के सी. एम. के पद पर विजयी घोषित हो अपनी कुर्सी संभाल सके।