कैसे यूज करें Circle to Search
Circle to Search एक विज़ुअल एआई टूल है. फिलहाल गूगल का ये फीचर कुछ सेलेक्टेड एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स पर ही उपलब्ध है। इस फीचर को यूज करने के लिए, फोन के होम बटन या नेविगेशन बार को दबाकर रखें. इसके बाद, स्क्रीन पर जिस चीज के बारे में सर्च करना चाहते हैं उस पर सर्कल ड्रा करें. इससे वह चीज सलेक्ट हो जाएगी और सर्च रिजल्ट मिल जाएगा। इससे आप Google Assistant, Google Lens और Google ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स को भी यूज कर सकते हैं.

