चंडीगढ़/30नवंबर:

    शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस सरकार ने पवित्र गुटका साहिब खाकर पंजाब के किसानों से 90हजार करोड़ रूपये का कृषि कर्जा माफी को लागू करने का कोई इरादा नही ,उन्होने चन्नी पर छल और विश्वासघात का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार पर जिम्मेदारी डालकर प्रतिबद्धता से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं।

    इस मुददे पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट है कि पंजाब कांग्रेस पंजाब के किसानों पर दोहरी मार करना चाहती है। कांग्रेस सरकार तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा 2017 विधानसभा चुनावों की पूर्व संध्या पर उनका कर्ज माफ कर देगी यह विश्वास दिलाया गया था। अब किसानों के भरोसे को धोखा देने और धोखा देने के बाद चन्नी फिर से किसानों को यह विश्वास दिलाने में छल करने की कोशिश कर रहे हैं कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर उनका कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री पर किसानों के साथ मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ श्री चन्नी का पत्र उस कागज के टूकड़े से ज्यादा नही ,जिसपर यह छपा है। यह रिकॉर्ड की बात है कि पूर्ण कृषि कर्जा माफी का वादा कांग्रेस पार्टी ने किया था न कि केंद्र सरकार ने। कृषि कर्जा माफी पंजाब में कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा थी और इसे पूरा करने की जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की बनती है न कि केंद्र की। केंद्र को पत्र लिखकर आधी जिम्मेदारी लेने का आग्रह करना किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना है। हर कोई जानता है कि इस पत्र पर विचार नही किया जाएगा। इससे कांग्रस पार्टी को कृषि कर्जा माफी का आधा बोझ नही उठाने का आरोप लगाकर इस मुददे पर राजनीति करने का बहाना मिल जाएगा।

    मुख्यमंत्री से पंजाब के किसानो से किए गए वादों को पूरा करने से नही भागने के लिए कहते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री ने पत्र में स्वीकार किया कि कांग्रेस पार्टी अपने पूर्ण कृषि कर्जा माफी के वादे को पूरा करने में विफल रही है। ‘‘ इससे पहले कांग्रेस सरकार ने इस मुददे पर झूठे दावे कर पंजाबियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश की है। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि वे पूरी तरह से उजागर हो गए हैं’’। सरदार बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में स्वीकार किया कि कांग्रेस सरकार ने हजारों किसानों को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया, क्योंकि वह अपने वादे के अनुसार पूर्ण कर्जा माफी करने में विफल रही है। ‘‘ श्री चन्नी ने यह भी स्वीकार किया कि किसानों को परेशान किया जा रहा है, और उनसे वसूली की जा रही है।
    यह कहते हुए कि गौरवान्वित किसान कांग्रेस सरकार यां उसके मुख्यमंत्री के किसी भी शब्द पर विश्वास नही करेंगें। सरदार बादल ने कहा कि ‘‘ श्री चन्नी के तर्क के अनुसार कांग्रेस द्वारा किए जा रहे सभी वादों का पचास प्रतिशत केंद्र में गैर कांग्रेसी सरकारों द्वारा पूरा किया जाना चाहिए। कल वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पंजाब के लोगों को वादा की गई सभी राहतों में से आधी की जिम्मेदारी लेने का आग्रह कर सकते हैं, जिसमें बिजली की दरों में 3 रूपये प्रति यूनिट की कमी शामिल है। पंजाबी भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को आधा करना शुरू कर सकते हैं’’।

    सरदार बादल ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल ने हमेशा कहा है कि कांग्रेस झूठों की पार्टी है, जिसे आज मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार कर लिया है। ‘‘ अब यह साफ हो गया है कि कांग्रेस पर सच बोलने का भरोसा नही किया जा सकता। यह भी स्पष्ट है कि पूर्ण कर्जा माफी योजना आधिकारिक तौर पर तबाह हो चुकी है। यह भी साफ है कि बिजली की दरों में 3 रूपये प्रति यूनिट की कमी सहित लोगों से किए गए अन्य सभी वादों को भी यही हश्र होगा।