नई दिल्ली- साल 2022 की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती कर दी है। इससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। दिसंबर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में 100 रुपये की वृद्धि की गई थी। आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू एल.पी.जी. सिलेंडर की कीमत में उस वक्त कोई बदलाव नहीं किया गया था।
![](https://dyf15lwdr1hh.cdn.shift8web.com/wp-content/plugins/ajax-load-more/build/frontend/img/placeholder.png)