चब्बेवाल विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए भी माहौल गर्मा गया है और नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश करने की शुरू कर दी है। यहां सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के बेटे डॉ. ईशांक को आप की टिकट के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है, जबकि पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम के चेयरमैन हरमिंदर संधू भी टिकट पाने के इच्छुक हैं। आप विवार तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस से कुलविंदर सिंह रसूलपुरी टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। वह पिछले काफी समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनके अलावा सोढी बड्याल, अजय मल्ल और ब्लाक समिति सदस्य हरजिंदर कौर व एक दो अन्य नेताओं ने भी टिकट के लिए दावेदारी जताई है। शिरोमणि अकाली दल से दो नामों पर चर्चा है, जिनमें से एक पार्टी के पुराने टकसाली नेता व पहले भी चार बार विधायक सोहन सिंह ठंडल तथा पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व सचिव नीति तलवाड़ का नाम शामिल है। भाजपा से टिकट के लिए चार नामों पर चर्च चल रही है, जिसमें पंजाब एससी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेश्नल कौंसिल के सदस्य डॉ. दिलबाग राय, एक्साइज कमिश्नर (रिटायर्ड) अवतार सिंह कंग, डॉ. परमिंदर सूद, और पूर्व पार्षद माहिलपुर व जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमरजीत भिंदा के नाम शामिल है।