सबसे सख्त और लचीला शख्स हैं ट्रंप ट्रंप का परिचय उनके ही पार्टी के डाना ह्वाइट ने देते हुए कहा, ‘मैं सख्त आदमी के साथ काम कर रहा हूं, और मैं अपने जीवन जितने भी लोगों से मिला हूं उनमें यह आदमी सबसे सख्त, सबसे लचीला इंसान है.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि जब ट्रंप सत्ता में थे, तब संयुक्त राज्य अमेरिका एक शानदार जगह था. हमारी जीत तय है अपने भाषण में, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि अब से चार महीने बाद, रिपब्लिकन पार्टी ही विजयी होगी. अपने नामांकन को स्वीकार करते हुए, उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘वह पूरे अमेरिका के लिए राष्ट्रपति बनने के लिए दौड़ रहे हैं, न कि आधे अमेरिका के लिए…’ मुझे यहां नहीं होना चाहिए था पूर्व राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत अपने ऊपर हुए ‘दर्दनाक’ हत्या के प्रयास को याद करके की. उनपर जानलेवा हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में बात करते हुए इस बात पर जोर दिया कि गोली ‘उनकी जान लेने से एक चौथाई इंच के भीतर’ चली थी.#WATCH | The crowd at Republican National Convention in Milwaukee erupts into cheers and chants for him, as former US President Donald Trump accepts the nomination for the President of the United States.
— ANI (@ANI) July 19, 2024
(Video: Republican National Convention/YouTube) pic.twitter.com/BrsYKsojSV
