शिकायत के बाद सैमसंग ने नए ईयरबड्स देने की पेशकश की है लेकिन सुरक्षा को लेकर कुछ नहीं कहा है। सैमसंग ने इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।इस घटना के बाद यह सवाल सामने आ रहा है कि क्या अन्य
यूजर्स पर इस तरह की किसी घटना के शिकार हो
सकते हैं। सैमसंग ने अभी तक यह भी नहीं बताया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित यूजर सैमसंग की जिम्मेदारी न लेने से निराश है। यह घटना सैमसंग के गैलेक्सी नोट 7 संकट की याद दिलाती है, जब बैटरी में लगातार आग लगने के बाद सैमसंग को अपने स्मार्टफोन का वैश्विक स्तर पर रिकॉल करना पड़ा था।