फिरोजपुर ( जतिन्द्र पिंकल ) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय बठिंडा ने सरकारी कार्यालय, हक़ुमत सिंह वाला, फ़िरोज़पुर में भारत रोजगार योजना और कर्मचारी नामांकन अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, बठिंडा की प्रवर्तन अधिकारी कमलजीत कौर और लेखा अधिकारी हितेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि यह योजना निजी कर्मचारियों के कल्याण के लिए शुरू की गई है और यह योजना उद्योगों के लिए 4 वर्ष और अन्य नियुक्तियों के लिए 2 वर्ष की अवधि के लिए लागू होगी। देश भर में ईपीएफ के 7.83 करोड़ खाताधारक हैं और लगभग 150 कार्यालय कार्यरत हैं।