उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को बाबूगंज बाजार में आंटी शब्द को लेकर जमकर बवाल हुआ। दरअसल, कोतवाली नगर स्थित व्यस्ततम बाबूगंज बाजार में एक महिला से किशोरी ने आंटी कह दिया। इस पर महिला अपना आपा खो बैठी और किशोरी को पीट दिया। इसके बाजार में जमकर हंगामा हुआ।
![बीच-बचाव कराती पुलिसकर्मी](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2020/11/03/750x506/ruckus_1604382650.jpeg)
त्योहारों के चलते सोमवार को बाबूगंज बाजार में भारी भीड़ थी। दोपहर को एक किशोरी से महिला को धक्का लग गया। इस पर किशोरी ने सॉरी आंटी बोल दिया।
![बाजार में हुआ जमकर हंगामा](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2020/11/03/750x506/women-fight_1604382784.jpeg)
आंटी शब्द सुनकर महिला भड़क गई। उसने खरीदारी छोड़कर किशोरी को पकड़ लिया। दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान महिला ने आपा खो दिया और किशोरी पर हाथ चला दिया।
![बीच बाजार में हुआ जमकर हंगामा](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2020/11/03/750x506/women-fight_1604382975.jpeg)
बीच बाजार में महिला और किशोरी में मारपीट शुरू हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
![बीच बचाव कराती महिला पुलिसकर्मी](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2020/11/03/750x506/women-fight_1604383053.jpeg)
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ थी। इसी दौरान महिला और किशोरी में विवाद हो गया था। दोनों के परिजन आ गए और किसी के भी खिलाफ शिकायत नहीं दी गई।