पंजाब के जालंधर सेंट्रल हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे राजिंदर बेरी के घर शोक की लहर छा गई। राजिंदर बेरी की माता का आज निधन हो गया। कौशल्या देवी के निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर है।

    सुबह 10 बजे कल किया जाएगा संस्कार

    जानकारी के अनुसार राजिंदर की माता काफी समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज चल रहा था। राजिंदर की माता कौशल्या देवी का संस्कार वीरवार को सुबह 10 बजे किशनपुरा श्मशानघाट में किया जाएगा। कौशल्या देवी के अचानक निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

    जालंधर पश्चिम से विधायक थे

    राजिंदर बेरी जालंधर के सेंट्रल हलके से कांग्रेस के विधायक थे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस ने बेरी को शहरी प्रधान नियुक्त किया था।