अगर आप Samsung यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! सैमसंग One UI 7 अपडेट को लेकर नया शेड्यूल सामने आया है। यह अपडेट Android 15 पर बेस्ड होगा और अप्रैल 2025 से रोलआउट होना शुरू होगा। सबसे पहले यह अपडेट Galaxy S24 सीरीज के यूजर्स को मिलेगा, इसके बाद धीरे-धीरे अन्य डिवाइसेस में उपलब्ध कराया जाएगा। चलिए जानते हैं One UI 7 Update Timeline और कौन-कौन से स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल हैं।

[ajax_load_more id="2949366941" container_type="ul" post_type="post" pause="true" images_loaded="true" placeholder="true" button_label="View More News" button_loading_label="Loading Latest News" max_pages="20]

कब मिलेगा Samsung One UI 7 अपडेट?

Samsung One UI 7 Update Date leaked Know what will be the latest features and improvements
Samsung Galaxy S24 Ultra, Galaxy S24 Enterprise Edition – फोटो : samsung
लीक्स के मुताबिक, सैमसंग One UI 7 अपडेट की शुरुआत 18 अप्रैल 2025 से होगी। अपडेट का पहला बैच Galaxy S24, S24+, S24 Ultra, S24 FE, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Z Fold 6 जैसे डिवाइसेस को मिलेगा।

इसके बाद, 25 अप्रैल 2025 ये यह अपडेट Galaxy S23, S23+, S23 Ultra, Galaxy Z Flip 5, Z Fold 5 और Galaxy A54 जैसे डिवाइसेस में मिल सकता है।

लीक्स के मुताबिक, 16 मई 2025 ये यह अपडेट Galaxy S23 FE,  Galaxy S22 सीरीज, Galaxy Z Flip 4, Z Fold 4, Galaxy A34, A33 और A53 स्मार्टफोन्स में मिलना शुरू हो जाएगा। 23 मई 2025 को ये डिवाइसेस भी One UI 7 का मजा ले सकेंगे। वहीं, Galaxy S21 सीरीज, Galaxy Z Flip 3 और Z Fold 3 में यह अपडेट 23 मई से दिया जा सकता है।

फोल्डेबल फोन्स के लिए Beta टेस्टिंग शुरू

Samsung One UI 7 Update Date leaked Know what will be the latest features and improvements
samsung fold – फोटो : samsung
सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए One UI 7 Beta Testing शुरू कर दी है। टिपस्टर Tarun Vats ने हाल ही में Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 के लिए बीटा वर्जन को स्पॉट किया है। इससे साफ है कि कंपनी जल्द ही फोल्डेबल फोन्स के लिए बीटा अपडेट लॉन्च करने वाली है।

One UI 7 में क्या होगा नया?

Samsung One UI 7 Update Date leaked Know what will be the latest features and improvements
नया अपडेट यूजर्स के लिए कई बेहतरीन फीचर्स लेकर आएगा, खासतौर पर फोल्डेबल फोन्स के लिए। One UI 7 में आपको बेहतर मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस, स्मूद नेविगेशन, बेहतर बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस मिलने वाला है। अगर आप सैमसंग यूजर हैं, तो तैयार हो जाइए। जल्द ही आपको One UI 7 अपडेट का मजा मिलने वाला है।