रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विज्ञापन की शूटिंग मुंबई में की जाएगी। हालांकि, टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्थानों के वीएफएक्स प्लेट्स लिए हैं। इस सहयोग के बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस विज्ञापन फिल्म में निर्देशक अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘भारत’ जैसी सफल फिल्में बनाने के बाद फिर से साथ काम करेगी।