निर्देशक फरहान अख्तर की आगामी बहुप्रतिक्षीत फिल्म ‘डॉन 3’ की रिलीज का हर किसी प्रशंसक को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बार ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह नजर आएंगे। आखिरकार, ऐसा क्यों? फरहान अख्तर ने शाहरुख की जगह रणबीर सिंह को किस वजह से लिया है, जिसकी बड़ी वजह खुद फरहान अख्तर ने बताई है। बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के प्रशंसक तब हैरान और दुखी हो गए जब ‘डॉन 3’ से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था। ‘डॉन 3’ में उनकी जगह रणवीर सिंह को साइन कर लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर निर्देशक फरहान अख्तर के फैसले पर सवाल उठाए, तो रणवीर सिंह ने उनसे उन्हें एक मौका देने का आग्रह किया था। उन्होंने नेटिजन्स को याद दिलाया कि शाहरुख खान (डॉन 2) ने भी अमिताभ बच्चन (डॉन) से विरासत को आगे बढ़ाया है। साथ ही रणवीर ने फिल्म के साथ कोई अन्याय नहीं करने का वादा किया है। हाल ही में, फरहान अख्तर ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए शाहरुख की जगह रणवीर को क्यों चुना। फरहान ने शाहरुख की जगह रणवीर को क्यों लिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान फरहान अख्तर ने कहा, “हम ‘डॉन 3′ के लिए जिस तरह की स्क्रिप्ट लिख रहे थे, मैं इसके साथ क्या करना चाहता था… इसके बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन इसमें अगली पीढ़ी के अभिनेता की जरूरत थी। इसलिए शाहरुख की जगह रणवीर को लिया गया” फरहान ने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा, “वह स्वाभाविक रूप से एक बहुत ही आकर्षक इंसान हैं। वह आकर्षक होने के साथ ही शरारती, ऊर्जा से भरपूर व्यक्ति हैं, जिसकी इस फिल्म में जरूरत है।” आगे फरहान ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि रणवीर ने पहले कभी इस तरह की भूमिका निभाई है।’ शाहरुख के साथ तालमेल नहीं बैठा रणवीर को लेकर फरहान ने कहा, “डॉन 3 को उनसे अलग तरह के प्रदर्शन की आवश्यकता है। उन्हें अपने अंदर हर चीज को संभालना होता है, जो मुझे नहीं लगता कि उन्होंने किसी और फिल्म में अभी तक किया है। इसलिए मुझे लगता है कि ऐसा कर पाना रणवीर के लिए एक अच्छी चुनौती होगी। इस फिल्म में आप रणवीर को एक अलग रूप में देखेंगे, जो बिल्कुल अलग होगा। यह अभी तक रणवीर के द्वारा निभाए गए सभी किरदारों में से अलग होगा।” जब फरहान से पूछा गया कि शाहरुख खान ने अपनी भूमिका क्यों इस बार ‘डॉन 3’ में नहीं दोहराया तो इस पर फरहान ने कहा, “हमने कोशिश की थी। लेकिन दोनों के विचार नहीं मिल पाए। तो वहीं स्क्रिप्ट पर भी तालमेल नहीं हो पा रहा था।”बता दें ‘डॉन 3’ कथित तौर पर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, डॉन 3 से रणवीर सिंह की धमाकेदार झलक पहले ही सोशल मीडिया पर जारी की जा चुकी है। इस फिल्म में रणवीर के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। FINANCE COMPANY ਨੂੰ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਲੜਕੇ / ਲੜਕੀ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ |  QUALIFICATION – MATRIC / +2 FEMALE PROFILE (OFFICE WORK+ CALLING) MALE PROFILE (COLLECTION) M:9888000373