Haryana Election Result Live: हरियाणा की हॉट सीटों आदमपुर और अटेली पर क्या है स्थिति
हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा के भव्य बिश्नोई आगे चल रहे हैं। वहीं अटेली सीट से भाजपा की आरती सिंह राव भी बढ़त बनाए हुए हैं। हरियाणा में रुझानों में मुकाबला रोचक बन गया है। दरअसल कुछ समय पहले तक कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही थी, लेकिन अब बाजी पलट गई है। सुबह 10 बजे के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा अब 46 सीटों पर आगे हो गई है। वहीं कांग्रेस पिछड़कर 39 सीटों पर आगे रह गई है। इनेलो गठबंधन 2 सीटों पर और अन्य तीन सीटों पर आगे हैं।Haryana Election Result 2024: हरियाणा में 100 मिनट में बदल गया खेल
दरअसल, हरियाणा के रुझानों में सुबह 8 बजे से 9:40 बजे तक कांग्रेस ही आगे थी। सौ मिनट में ही बाजी पलटती दिखी। रुझानों में भाजपा आगे हो गई। सुबह 10:10 बजे चुनाव आयोग के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत मिल गया। आयोग के आंकड़ों में भाजपा 46 सीटों पर आगे हो गई, वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर आगे थी। मतदान केंद्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक, कई सीटें अभी ऐसी हैं, जहां मतगणना में भाजपा-कांग्रेस के बीच महज एक हजार वोटों का फर्क है।https://twitter.com/i/status/1843508279223398738#WATCH बारामूला: सोपोर सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार इरशाद रसूल कर ने कहा, "हमें अच्छी उम्मीद है, हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन को बहुमत मिलेगा और हमारी जीत होगी… हमें बहुमत की उम्मीद है कि INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी।" pic.twitter.com/MGw6dLk7na
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
