एपल ने हाल ही में अपने iPhone यूजर्स के लिए ‘Apple Invites’ एप लॉन्च किया है, जिससे वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ कस्टम इन्विटेशन (Custom Invitations) बना और साझा कर सकते हैं। हालांकि, इस फीचर का उपयोग सिर्फ iCloud+ सब्सक्राइबर ही कर सकते हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति, चाहे उसके पास एपल अकाउंट या डिवाइस हो या न हो, RSVP (जवाब भेजने) के लिए उपयोग कर सकता है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को शेयर किए गए इवेंट्स में RSVP करने, शेयर्ड एलबम में फोटो-वीडियो जोड़ने और एपल म्यूजिक प्लेलिस्ट से जुड़ने की सुविधा देता है।
केवल इस वर्जन के फोन में होगा डाउनलोड
यह एप Apple App Store से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है, बशर्ते डिवाइस iOS 18 या उससे ऊपर के वर्जन पर चल रहा हो। iCloud+ सब्सक्रिप्शन के बिना भी इसे icloud.com/invites पर एक्सेस किया जा सकता है। एपल ने अपने न्यूज़रूम पोस्ट में इस नए एप को लॉन्च करने की जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, यह एप iPhone, iCloud और Apple Music की पसंदीदा सुविधाओं को एक साथ लाकर इवेंट प्लानिंग को आसान बनाता है।
Apple Invites में कैसे बनाएं इवेंट?
Apple Invites एप में कस्टम इवेंट बनाने के लिए यूजर्स अपने फोटो लाइब्रेरी या वॉलपेपर गैलरी से कोई इमेज चुन सकते हैं। Apple की AI तकनीक (Apple Intelligence) का उपयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद इमेज प्लेग्राउंड फीचर की मदद से टेक्स्ट-प्रॉम्प्ट के आधार पर कस्टम इमेज बनाई जा सकती है। AI-पावर्ड राइटिंग टूल की मदद से इन्विटेशन का टेक्स्ट एडिट और पर्सनलाइज़ किया जा सकता है।