लीक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 16 के रेगुलर मॉडल की कीमत $799 यानी करीब 67,100 रुपये होगी। यह कीमत 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की होगी। वहीं iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत $899 यानी करीब 75,500 रुपये बताई जा रही है। iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत $1,099 यानी करीब 92,300 रुपये और iPhone 16 Pro Max की कीमत $1,199 यानी करीब 1,00,700 रुपये होगी।