जालंधर (vicky Suri)- आज भाजपा जालंधर शहरी द्वारा सेवा ही संगठन मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 7 साल पूरे होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी एस,सी मोर्चा,द्वारा रक्त दान कैम्प का आयोजन स्थानीय दानिशमंदा जालंधर में भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शीतल अंगूराल के दफ्तर में किया गया

    जिसमें 90 यूनिट रक्त एवं जरूरतमंद लोगों में मास्क और सेनीटाईज़र वितरण किया गया इस मौके पर सभी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत आज सेवा दिवस

    के रूप में मनाया गया जिसमें भाजपा जालंधर शहरी ने पूरे शहर में जिला स्तर मंडल स्तर वार्ड स्तर एवं बूथ स्तर पर 200 स्थानों पर सेवा कार्य के प्रोग्राम आयोजित किए जिसमें रक्तदान कैंप,मास्क एवं सैनिटाइजर, वितरण सफाई अभियान,

    पौधारोपण अभियान, शहर के विभिन्न चौराहों में लगी महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा की सफाई एवं रंग रोगन का अभियान जरूरतमंद लोगों में फल एवं अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण व विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य कर मोदी सरकार के 7

    साल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर किए गए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगतिशील रहेगा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा

    के वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित तनेजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा शीतल अंगूराल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंदर कुमार,कमलजीत कौर गिल,राजन अंगुराल,मोनु पुरी, राज कुमार थापा, सुनील मंटू, पंकज सारंगल,अश्वनी अटवाल,और अन्य साथी मौजूद रहे।