फगवाड़ा (पुनीत) समाज सेवी संस्था लोक सेवा दल रजि. फगवाड़ा द्वारा संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर हदियाबाद में करवा चौथ को समर्पित नि:शुल्क मेहंदी शिविर लगाया गया। लोक सेवा दल के अध्यक्ष निरवैर सिंह नंदा के नेतृत्व और प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजीव लांबा की देखरेख में आयोजित शिविर के दौरान लगभग 70 विवाहिताओं ने नि:शुल्क मेहंदी लगवाई। मेहंदी लगाने की प्रक्रिया को ट्रेनर सिमी और सेंटर की छात्राओं ने सुचारू रूप से संपन्न कराया। इस दौरान लोक सेवा दल के चेयरमैन पवन कालड़ा, सचिव दविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव लांबा, डायरेक्टर वरिंदर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कश्यप ने सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय संस्कृति में हर त्यौहार का विशेष महत्व होता है। इसी प्रकार करवा चौथ का त्यौहार पति-पत्नी के वैवाहिक बंधन को मजबूत करता है। जहां पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर ईश्वर से प्रार्थना करती हैं, वहीं यह त्यौहार हर पति को अपनी पत्नी के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी करवाता है। जिससे रिश्ते की डोर मजबूत बनी रहती है।