चंडीगढ़ : मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ कौर संधू ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब भारत वापस लाकर देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी।


    इस मौक हरनाज़ कौर संधू ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर बहुत खुशी हुई और उनसे पंजाब के युवाओं के लिए कुछ अच्छा करने की संभावना पर चर्चा की।

    इस मौके पर उन्होंने पंजाब की सभी बेटियों को अपने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा और अगर आप किसी भी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ते हैं तो आत्मविश्वास से आप उसमें जरूर सफल होंगे। पत्रकारों से बात करते हुए, हरनाज कौर संधू ने यह भी कहा कि जब वह मिस इंडिया में शामिल हुईं, तो दुनिया में अपना नाम बनाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, जिसे उन्होंने न केवल आत्मविश्वास के साथ पूरा किया बल्कि भारत को भी ताज पहनाया जिसका 21 साल से इंतज़ार था।