Google ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में Google Drive के इस नए फीचर की जानकारी दी है। इसमें एक नया लेआउट और आधुनिक डिजाइन शामिल है। यूजर्स अब नए बटन के जरिए वीडियो को 15 सेकंड के अंतराल में फॉरवर्ड या रिवाइंड कर सकते हैं, जो प्ले/पॉज बटन के साथ दिखाई देता है। इसके अलावा प्लेबैक स्पीड और कैप्शन को भी मीडिया प्लेयर की सेटिंग्स में जाए बिना आसानी से बदला जा सकता है।
