फिरोजपुर ( जतिन्द्र पिंकल ) फिरोजपुर मंडल ने भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आज “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर, मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने रेलवे स्टेडियम, फिरोजपुर में अधिकारियों, कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को “एकता शपथ” दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग एवं वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अगुआई में अधिकारियों, कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने “रन फॉर यूनिटी” में उत्साहपूर्वक भाग लिया। “रन फॉर यूनिटी” में लगभग 100 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रेलवे स्टेडियम, फिरोजपुर में दौड़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।