संगरूर(गुलज़ार मल्ली)- पंजाब में कानून और न्याय की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, एक के बाद एक मर्डर की वारदातें समाचारों की सुर्खियां बन रही है। ताजा मामला संगरूर के है दिडबा गढ़वा का है, जिसमें एक व्यक्ति वर्कशॉप चलाने वाले व्यक्ति का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। पुलिस परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।

    समोरा रोड पर वर्कशॉप वाले व्यक्ति मकैनिक का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। मृतक के परिवारवालों के मुताबिक वह कमाने वाला घर में अकेला ही था, उसके चले जाने से परिवार गहरे सदमे में है। मीडिया से मुखातिब होते उन्होंने मृतक के कत्ल का इल्जाम पड़ोसी दुकानदारों पर लगाया है, उन्होंने पड़ोसी दुकानदारों पर पुलिस में ना जाने के लिए धमकाने का भी आरोप लगाया है।

    DSP दिडबा पर्थिवी सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिवार के लोगों के बयानों के आधार पर तीन लोगों पर 302 का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। उनका कहना है कि दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा, सब जल्द काबू कर लिए जाएंगे।